Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया गुरु गोलवलकर को नमन

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रवादी विचारक स्व. गुरु गोलवलकर को उनकी जयंती पर नमन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर (गुरुजी) ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को संगठित कर भारत की सनातन संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। वर्ष 1948 में राष्ट्र विभाजन के समय विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास और उन्हें आर्थिक संबल देने में गुरु जी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा वर्ष 1962 में चीन युद्ध के दौरान सैनिकों और आमजन का मनोबल बढ़ाने के लिए गुरु जी के नेतृत्व में देश भर में स्वयंसेवक सक्रिय थे। यही नहीं वर्ष 1963 के गणतंत्र दिवस पर उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार के विरोध के बावजूद पथ-संचलन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। गुरु जी के सेवा कार्य सदैव याद रखे जाएंगे।

 

#गुरु गोलवलकर

Source : Agency

पाठको की राय